Homeझारखंडदुर्गा पूजा से पहले पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक, 24x7 कंट्रोल...

दुर्गा पूजा से पहले पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक, 24×7 कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Durga Puja Review Meeting: दुर्गा पूजा के दौरान पूरे झारखंड में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार 28 सितंबर को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में DGP एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड ने राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी प्रक्षेत्रीय IG, क्षेत्रीय DIG, SSP और SP शामिल हुए।

- Advertisement -

पंडालों की जांच और CCTV-ड्रोन से निगरानी

बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में दुर्गा पूजा को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। DGP ने सभी पूजा पंडालों, चाहे वे लाइसेंसी हों या गैर-लाइसेंसी, का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों को पंडालों का खुद दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था देखने को कहा गया।

- Advertisement -

पंडालों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे। ड्यूटी पर रहने वाले पुलिस अधिकारियों के पास वायरलेस सेट रखने का भी निर्देश दिया गया है। भीड़ वाले इलाकों में CCTV कैमरे लगाने, जरूरत के अनुसार ड्रोन से निगरानी करने और संवेदनशील पंडालों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त निगरानी रखने को कहा गया है।

ट्रैफिक, पार्किंग और Emergency Exit पर भी नजर

पूजा स्थलों तक आने-जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। पंडालों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकासी की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी और Public Address System सुनिश्चित करने को कहा गया है।

भीड़ वाले पंडालों में Emergency Exit Gate की व्यवस्था जरूरी होगी। इसके अलावा Fire Safety, Emergency Medical Service, बिजली की व्यवस्था और जरूरी पुलिस एवं Emergency Service नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत के मुताबिक पुलिस-मित्र या वॉलेंटियर की मदद लेने को भी कहा गया है।

छेड़खानी, चोरी और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर

त्योहार के दौरान छेड़खानी, चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस बल के लिए भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर खास नजर रखने और जरूरत पड़ने पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पूजा के नाम पर अवैध चंदा वसूली की शिकायतों को भी चिन्हित कर कार्रवाई करने को कहा गया है।

डांडिया और दूसरे नृत्य कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

विसर्जन जुलूस के रूट और घाटों पर रहेगी विशेष सुरक्षा

DGP ने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन की तारीख और जुलूस के रास्तों का पहले से सत्यापन करने को कहा है। जुलूस मार्ग में आने वाले धार्मिक स्थलों और विवाद की संभावना वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे।

विसर्जन घाटों और नदियों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ जुलूस की वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। Sound System में उत्तेजक गानों के इस्तेमाल पर नियंत्रण रखने और विसर्जन स्थल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया है। DJ को लेकर High Court के आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश भी दिया गया है।

Vijayadashami पर भगदड़ रोकने के लिए खास तैयारी

Vijayadashami के कार्यक्रमों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। भीड़ के कारण भगदड़ या कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए पहले से सुरक्षा योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा सभी जिलों में 24×7 Control Room में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती रखने को कहा गया है। किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और DGP Control Room को देने का निर्देश दिया गया है। बलों की तैनाती और Mobilization के दौरान भी जिम्मेदार पुलिस अधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

संवेदनशील इलाकों में गश्ती और Anti-crime Checking बढ़ाने का निर्देश

DGP ने सभी SP को सांप्रदायिक दंगों से जुड़े मामलों की समीक्षा करने और लंबित वारंट व कुर्की की कार्रवाई पूरी करने को कहा। अवैध मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ छापेमारी बढ़ाने के साथ जिलों के संवेदनशील Hot-Spot को चिन्हित कर लगातार सूचना जुटाने का निर्देश दिया गया।

थाना और जिला स्तर पर शांति समिति की बैठकें करने, स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने और सघन गश्ती व Anti-crime Checking चलाने को भी कहा गया है।

बैठक में DGP एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड के अलावा अपर पुलिस महानिदेशक अभियान टी. कंदसामी, अपर पुलिस महानिदेशक अप०अनु०वि० मनोज कौशिक, IG विशेष शाखा प्रभात कुमार, IG मानवाधिकार पंकज कम्बोज, IG प्रोविजन पटेल मयूर कनैयालाल, DIG विशेष शाखा चौथे मनोज रतन और SP अभियान सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...