Homeझारखंडदिन में पत्रकारिता, घर के अंदर पिस्तौल की फैक्ट्री!, गोड्डा में बिहार...

दिन में पत्रकारिता, घर के अंदर पिस्तौल की फैक्ट्री!, गोड्डा में बिहार STF की रेड से मचा हड़कंप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Godda Crime News: गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार STF और गोड्डा पुलिस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

- Advertisement -

घर पर छापेमारी, मशीन के साथ कई सामान बरामद

यह पूरा मामला महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव का है, जहां पुलिस टीम ने गांव के पवन तुरी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से देशी कट्टा, बंदूक की नली बनाने की मशीन और हथियार निर्माण से जुड़ा कई अन्य सामान बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने घर के कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

कथित पत्रकार के घर से मिली फैक्ट्री, बढ़ी हैरानी

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जिस घर से यह मिनी गन फैक्ट्री बरामद हुई है, वहां रहने वाला शख्स खुद को पत्रकार बताता था। एक तरफ पत्रकारिता की आड़ और दूसरी तरफ घर के भीतर अवैध हथियार बनाने का धंधा, इस विरोधाभास ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है।

जांच में जुटी पुलिस, आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हथियार आखिर कहां-कहां सप्लाई किए जा रहे थे और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...