
Ranchi: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में आरोपी लालू यादव को अदालत से बड़ा झटका लगा है। CID की गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे लालू यादव की अग्रिम जमानत याचिका को CID की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है। सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से बहस और दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका को खारिज करने का फैसला सुनाया।

कोर्ट में प्रस्तुत की गई केस डायरी
सुनवाई के दौरान CID ने अदालत के समक्ष मामले से जुड़ी केस डायरी प्रस्तुत की। CID की ओर से रखी गई दलीलों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने आरोपी लालू यादव को अग्रिम जमानत देने से साफ इनकार कर दिया।

मामले में अब तक 24 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
JPSC परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है। इस केस में कार्रवाई करते हुए CID अब तक 24 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी अदालत में सुनवाई जारी है।
कई बड़े नाम हैं सलाखों के पीछे
इस पूरे मामले में CID ने कई रसूखदार लोगों पर शिकंजा कसा है। अब तक गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपियों में राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते, JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता और मामले का मास्टरमाइंड माना जाने वाला अभय तिवारी शामिल हैं।


