Homeबिहारकहलगांव में टिपिन कुमार हत्याकांड का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कहलगांव में टिपिन कुमार हत्याकांड का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

भागलपुर: कहलगांव थाना क्षेत्र में हुए टिपिन कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काजीपुरा निवासी मो. हुसैन और मो. अब्दुल असारी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर हत्या की वजह और घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

- Advertisement -

विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों से शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को मृतक की पत्नी शेखा देवी के लिखित आवेदन पर कहलगांव थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

- Advertisement -

टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी मो. हुसैन के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली।

पहले मो. हुसैन गिरफ्तार, फिर दूसरे आरोपी तक पहुंची पुलिस

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मो. हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर दूसरे आरोपी मो. अब्दुल असारी को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह, घटना में दोनों की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

(आतीश दीपंकर की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

ये भी पढ़ें...