Homeबिहारकटिहार में अवैध वसूली के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, FIR दर्ज

कटिहार में अवैध वसूली के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

कटिहार: जिले में पुलिस की वर्दी की आड़ में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कार्रवाई की है। कदवा थाना क्षेत्र में डायल-112 वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा एक वाहन को रोककर कथित रूप से राशि वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। मामले की जांच के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जबकि चालक समेत तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को कदवा थाना क्षेत्र में डायल-112 वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा एक वाहन को रोकने और कथित रूप से अवैध तरीके से राशि लेने का मामला सामने आया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। जांच के बाद पुलिस विभाग की ओर से संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

दो पुलिसकर्मी निलंबित, चालक पर भी कार्रवाई

मामले में डायल-112 वाहन पर प्रतिनियुक्त पीटीसी 1463 टिंकू कुमार और सिपाही 431 अभिमन्यु कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, वाहन चालक अर्जुन यादव को कटिहार जिले से AWPO दानापुर, मुख्यालय झारखंड एवं बिहार वापस किया गया है। इसके अलावा तीनों के खिलाफ कदवा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में अनुशासन बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित वसूली से जुड़े पूरे घटनाक्रम और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

(सुनील कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...