Homeझारखंडखूंटी में हथियार के साथ PLFI से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

खूंटी में हथियार के साथ PLFI से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Khunti News: खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI से जुड़े होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बजेंद्र महतो के रूप में हुई है। उसके पास से देसी रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

- Advertisement -

मोटरसाइकिल से घूमने की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कोटांगेर से गरई रोड की ओर हथियार लेकर घूम रहा है और कथित तौर पर लेवी मांगने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई।

- Advertisement -

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

पुलिस टीम ने गरई रोड पर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने के लिए घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान बजेंद्र महतो को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक देसी रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

मोबाइल जांच में मिला संदिग्ध ऐप

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसमें जंगी एप्लीकेशन डाउनलोड मिला। पुलिस का दावा है कि इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल PLFI से जुड़े सदस्यों द्वारा किया जाता है। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध में संलिप्तता स्वीकार करने की बात भी पुलिस ने कही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...