Homeझारखंडखूंटी के तिलमी में बच्चों की अचानक तबीयत खराब, DC ने दिए...

खूंटी के तिलमी में बच्चों की अचानक तबीयत खराब, DC ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Khunti: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत तिलमी स्थित उच्च विद्यालय के कुछ बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त मो. जावेद हुसैन सोमवार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की, उनका हाल जाना और बच्चों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

- Advertisement -

इलाज में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से उपायुक्त ने बच्चों की मौजूदा सेहत और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों की सभी जरूरी जांचें तुरंत कराई जाएं और आवश्यकता के अनुसार बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जाए।

- Advertisement -

अन्य बच्चों की सेहत जांचने का निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे स्कूल के बाकी बच्चों के स्वास्थ्य का भी अपडेट लें। उन्होंने कहा कि अगर किसी अन्य बच्चे में भी बीमारी या अस्वस्थ होने के जरा से भी लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए उसका चेकअप कराकर तुरंत इलाज शुरू कराया जाए।

मौके पर मौजूद रहे जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी

उपायुक्त के इस निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कर्रा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की पूरी टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...