Homeझारखंड15 साल देश की सेवा कर घर लौटे नौसेना के जवान राहुल...

15 साल देश की सेवा कर घर लौटे नौसेना के जवान राहुल तिवारी, कोडरमा के नईटांड में गाजे-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: भारतीय नौसेना में 15 वर्षों तक देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे राहुल रंजन तिवारी का कोडरमा में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जयनगर प्रखंड अंतर्गत नईटांड गांव निवासी दशरथ तिवारी के पुत्र राहुल रंजन तिवारी के परसाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय युवाओं, ग्रामीणों और परिजनों ने देशभक्ति के गगनभेदी नारों और गाजे-बाजे के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

- Advertisement -

नौसेना के कई युद्धपोतों पर निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

Koderma news, Indian Navy veteran, Rahul Ranjan Tiwari, Parsabad railway station, Jayanagar, Jharkhand local updates, patriotic welcome

- Advertisement -

राहुल रंजन तिवारी ने अगस्त 2011 में भारतीय नौसेना में योगदान दिया था। अपने 15 वर्षों के सेवाकाल के दौरान उन्होंने नौसेना के कई प्रमुख युद्धपोतों पर तैनात रहकर देश की समुद्री सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 15 साल की समर्पित सेवा के बाद जब वे अपने गांव पहुंचे, तो पूरा गांव देशभक्ति के माहौल से सराबोर हो गया।

युवाओं को संदेश, सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन जरूरी

गांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान राहुल रंजन तिवारी ने नौसेना में अपने अनुशासित और संघर्षपूर्ण अनुभवों को ग्रामीणों व युवाओं के साथ साझा किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ा परिश्रम और अनुशासन ही एकमात्र मार्ग है, इसका कोई शॉर्टकट नहीं होता। उनकी इस उपलब्धि और वापसी पर पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...