Homeझारखंडनशे के सौदागरों पर होगा जीरो टॉलरेंस..., मासिक अपराध गोष्ठी में कोडरमा...

नशे के सौदागरों पर होगा जीरो टॉलरेंस…, मासिक अपराध गोष्ठी में कोडरमा SP के सख्त तेवर, दिए कड़े निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में बुधवार को एसपी के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक (DSP), अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना व ओपी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, घटित अपराधों की स्थिति और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन की गहन समीक्षा की गई।

- Advertisement -

अगस्त माह में 132% कांडों का निष्पादन, बेहतर काम करने वाले थानेदार पुरस्कृत

पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अगस्त माह में जिले में विशेष श्रेणी के 64 और अविशेष श्रेणी के 56 यानी कुल 120 नए कांड दर्ज किए गए। इसके विपरीत पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए विशेष के 84 और अविशेष के 74 कुल 158 लंबित मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया, जो दर्ज मामलों की तुलना में लगभग 132 प्रतिशत का रिकॉर्ड निस्तारण है। बैठक में 150 प्रतिशत से अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले थाना प्रभारियों को एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में भी इसी समर्पण से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

महिला सुरक्षा पर 60 दिनों में कार्रवाई, 46 आरोपी भेजे गए जेल

महिला अपराध से जुड़े संवेदनशील मामलों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि सभी थानों में अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित कर 60 दिनों के भीतर अनुसंधान पूरा किया जाए। समीक्षा में पाया गया कि जिले में डायल-112 आपातकालीन सेवा का रिस्पॉन्स टाइम घटकर औसतन 9 मिनट 27 सेकेंड हो गया है। इसके अलावा अगस्त माह में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त कुल 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुराने लंबित मामलों को मिशन मोड में निपटाने के लिए विशेष टास्क तय किए गए।

नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का ऐलान

एसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री पर सख्त रुख अपनाते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ के तहत अभियान चलाने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध महुआ शराब, अफीम, डोडा और गांजा के अवैध सिंडिकेट से जुड़े तस्करों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाए, क्योंकि यह अवैध कारोबार युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।

आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी और नागरिक सेवाओं में तेजी के निर्देश

आम जनता से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थानों में आने वाले फरियादियों के साथ शिष्ट व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई हो। पासपोर्ट सत्यापन के तहत अगस्त में प्राप्त सभी 353 आवेदनों का 15 दिनों के भीतर निस्तारण कर दिया गया है। चरित्र और सेवा सत्यापन को भी समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अभी से सुरक्षा खाका तैयार करने, गश्ती व पीसीआर वाहनों को सक्रिय रखने, वाहन चोरी पर पूर्ण अंकुश लगाने और अंचलाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर नियमित ‘थाना दिवस’ आयोजित करने का आदेश जारी किया गया।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...