Homeझारखंडकोडरमा पुलिस को मिलीं 21 नई अपाची बाइक

कोडरमा पुलिस को मिलीं 21 नई अपाची बाइक

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma news: अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग को लेकर कोडरमा पुलिस को 21 नई अपाची मोटरसाइकिलें मिली हैं। झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची द्वारा आवंटित इन बाइकों को शुक्रवार को उपायुक्त (DC) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO), उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कोडरमा सहित कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

सायरन, पुलिस स्टीकर और PA सिस्टम से लैस हैं नई बाइकें

आवंटित मोटरसाइकिलों में पुलिस स्टीकर, सायरन एवं पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे गश्ती व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई की क्षमता में वृद्धि होगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन नई बाइकों के मिलने से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित एवं रात्रि गश्ती, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा संकीर्ण एवं दुर्गम मार्गों तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित होगी।

- Advertisement -

आपात परिस्थितियों में त्वरित एक्शन और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश

SP ने कहा कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अब बेहद कम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी। उन्होंने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि आवंटित मोटरसाइकिलों का उपयोग अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं गश्त के लिए सुनियोजित तरीके से किया जाए। त्योहारों, विशेष अभियानों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में भी इन वाहनों का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...