Homeझारखंडकोडरमा स्टेशन पर मदद का झांसा देकर ठगी, दिल्ली से लौटे यात्री...

कोडरमा स्टेशन पर मदद का झांसा देकर ठगी, दिल्ली से लौटे यात्री के 14 हजार रुपये ले उड़े उचक्के

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma : कोडरमा रेलवे स्टेशन पर दूसरे शहर से आने वाले यात्रियों की मदद करने के बहाने ठगी करने का एक ताजा मामला सामने आया है। जमुआ के रहने वाले रंजीत यादव (पिता स्वर्गीय नकुल यादव) दिल्ली से पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें स्टेशन से बस पकड़कर अपने घर जमुआ जाना था। इसी दौरान स्टेशन परिसर में दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें आसानी से बस पर बैठा देने का भरोसा दिया।

- Advertisement -

पूर्णिमा हॉल के पीछे ले जाकर ठगे 14 हजार रुपये

झांसे में लेकर दोनों युवकों ने रंजीत को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। आरोप है कि दोनों युवक उन्हें बस स्टैंड की तरफ ले जाने के बजाय पूर्णिमा हॉल के पीछे सुनसान इलाके में ले गए। वहां सुबह करीब 11:37 बजे दोनों शातिर युवकों ने रंजीत यादव के पास मौजूद 14 हजार रुपये नकद ले लिए और उन्हें छोड़कर मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

ठगी के शिकार होने के बाद पीड़ित रंजीत यादव ने मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी युवकों की पहचान करने की कोशिश कर सकती है।

पुलिस कार्रवाई का इंतजार

स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में सक्रिय ऐसे ठगों की वजह से बाहर से आने वाले यात्रियों में डर का माहौल है। अब देखना यह होगा कि पुलिस मामले में कितनी तेजी से संज्ञान लेती है, CCTV के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी कब होती है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...