
Koderma: कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वाटर फॉल में डूबे छात्र सागर कुमार की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बुधवार को तिलैया थाना प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और कोडरमा पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके का जायजा लिया।

रेस्क्यू टीम से अधिकारियों ने की चर्चा
मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने रेस्क्यू टीम के साथ छात्र की तलाश को लेकर विस्तार से चर्चा की। पानी के बहाव और आसपास की स्थिति को देखते हुए सर्च ऑपरेशन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।

रेस्क्यू टीम लगातार संभावित स्थानों पर छात्र की तलाश कर रही है। पुलिस की कोशिश है कि अभियान को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाते हुए जल्द से जल्द सागर का पता लगाया जा सके।
परिजनों से भी मिले पुलिस अधिकारी
पुलिस अधिकारियों ने छात्र के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्हें अब तक की गई कार्रवाई और सर्च ऑपरेशन की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि छात्र की तलाश के लिए उपलब्ध संसाधनों के साथ अभियान जारी रखा जा रहा है। फिलहाल वृंदाहा वाटर फॉल में सागर कुमार की तलाश लगातार जारी है।


