
Ranchi: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने केस में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। मामले के प्राथमिकी अभियुक्त आसिफ एराकी (28) के खिलाफ रांची व्यवहार न्यायालय से जारी इश्तिहार की लोअर बाजार थाना पुलिस ने विधिवत तामिला की कार्रवाई की।

आसिफ एराकी रामगढ़ जिले के मनुआ ऊपर टोला का रहने वाला बताया गया है। उसके पिता का नाम मोहम्मद अजीज एराकी है।

2024 में दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई लोअर बाजार थाना कांड संख्या 97/24, दिनांक 21 मार्च 2024 से जुड़े मामले में की गई है।
मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 464, 468, 471, 412 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन धाराओं में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज और उनसे जुड़े अपराधों के आरोप शामिल हैं।
माननीय व्यवहार न्यायालय, रांची से निर्गत इश्तिहार के आधार पर लोअर बाजार थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध तामिला की कार्रवाई पूरी की है।


