Homeझारखंडप्यार का झांसा, फिर जबरन खिलाया एबॉर्शन की दवा, रांची पुलिस ने...

प्यार का झांसा, फिर जबरन खिलाया एबॉर्शन की दवा, रांची पुलिस ने बोकारो के धोखेबाज आशिक को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Digital Desk: प्यार का झूठा नाटक, होटल के कमरे में जेब से सिंदूर निकालकर जबरन मांग भरना, महीनों तक जिस्मानी शोषण, फिर पेट में पल रहे बच्चे को जबरन दवा खिलाकर मार डालना और शादी के खर्चे के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लेना… राजधानी रांची से धोखे और दरिंदगी की एक ऐसी दिल दहला देने वाली दास्तान सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। एक निजी होटल में काम करने वाली 26 साल की बेबस युवती जब इस जालसाज आशिक के चंगुल से किसी तरह बाहर निकली और थाने पहुंची, तो पुलिस भी पूरे मामले की खौफनाक हकीकत सुनकर सन्न रह गई। पीड़िता की शिकायत पर रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद FIR दर्ज की और आरोपी सुमंत कुमार महतो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

- Advertisement -

हॉस्पिटल में हुई थी मुलाकात, बातों के जाल में फंसाया

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने शिकायती आवेदन में बताया कि करीब तीन साल पहले वह बरियातू स्थित महावीर मणिपाल मेडिका हॉस्पिटल के फूड एंड बेवरेज डिपार्टमेंट में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान बोकारो के जारीडीह (टीचर कॉलोनी) निवासी सुमंत कुमार महतो से हुई। आरोपी ने खुद को रांची के रातू रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी का बड़ा मुलाजिम बताकर युवती को अपने झांसे में लिया। धीरे-धीरे उसने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं, बेइंतहा मोहब्बत के झूठे कसीदे पढ़े और समाज के सामने धूमधाम से बारात लाकर शादी रचाने के बड़े-बड़े वादे किए। भोली-भाली युवती उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गई और उस पर अंधा भरोसा कर बैठी।

- Advertisement -

होटल में जबरन मांग में भरा सिंदूर, शादी का झांसा देकर लूटी आबरू

रिश्ते के नाम पर धोखे का असली खेल 5 जून 2025 को शुरू हुआ। आरोपी सुमंत ने शादी की तारीख और रस्मों की बात करने के बहाने युवती को स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी की नीयत बदल गई और उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती ने जब इसका कड़ा विरोध किया और मर्यादा का हवाला दिया, तो शातिर सुमंत ने फिल्मी अंदाज में अपनी जेब से सिंदूर की डिब्बी निकाली और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। उसने दावा किया कि भगवान को साक्षी मानकर अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं और जल्द ही वह बारात लाकर उसे विदा कराएगा। इस भावनात्मक जाल में उलझाकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जब ठहरी गर्भवती तो धोखे से खिला दीं एबॉर्शन की गोलियां

फर्जी शादी और झूठी कसमों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। कुछ महीनों बाद जब युवती गर्भवती हो गई, तो सुमंत के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे रातू रोड के एक होटल में मिलने बुलाया। वहां उसने बातचीत के बहाने चुपके से उसे गर्भपात (एबॉर्शन) की हेवी डोज वाली गोलियां खिला दीं। चंद घंटों में ही युवती की तबीयत बिगड़ने लगी, उसे असहनीय दर्द हुआ और उसका गर्भपात हो गया। अपनी जान पर खेलकर युवती इस सदमे को झेलती रही, लेकिन सुमंत का वहशीपन कम नहीं हुआ।

शादी के नाम पर 3 लाख ऐंठे, घर पहुंची तो परिजनों ने दुत्कार कर भगाया

गर्भपात कराने के कुछ ही दिन बाद आरोपी ने फिर एक नया पैंतरा फेंका। उसने अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने युवती को बोकारो के जैनामोड़ स्थित एक होटल में बुलाया और वहां भी उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद उसने शादी की तैयारियों और शॉपिंग का बहाना बनाकर युवती से ऑनलाइन और कैश मिलाकर करीब 3 लाख रुपये ठग लिए। लालच इतना बढ़ गया कि वह साढ़े तीन लाख रुपये और देने के लिए युवती पर लगातार दबाव बनाने लगा। इसी बीच युवती को भनक लगी कि सुमंत का किसी और लड़की के साथ भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब युवती ने इस धोखे पर सवाल दागे, तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और दूरी बना ली। थक-हारकर जब पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने बोकारो के जारीडीह स्थित उसके घर पहुंची, तो वहां उसके साथ और भी बुरा बर्ताव हुआ। सुमंत के माता-पिता और उसकी बहन ने युवती के साथ बदसलूकी की, उसे गालियां देकर घर से भगा दिया और बेपरवाही से कहा-“हमारा बेटा तो ऐसी हरकतें करता ही रहता है, तुम यहां से दफा हो जाओ।”

सलाखों के पीछे पहुंचा शातिर आशिक, पुलिस खंगाल रही पूरा रिकॉर्ड

जब प्यार की जगह दरिंदगी, ब्लैकमेलिंग और ठगी का घिनौना सच सामने आया, तो पीड़िता सीधे रांची पुलिस के पास पहुंची और आपबीती बयां की। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी सुमंत कुमार महतो के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने बिना देर किए दबिश दी और आरोपी को दबोचकर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि क्या इस जालसाज ने शादी का झांसा देकर किसी और लड़की की जिंदगी से भी ऐसा ही खिलवाड़ किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...