Homeबिहारमधेपुरा में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की...

मधेपुरा में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मधेपुरा: बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वारा’ कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर और कार्यस्थल तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने नगर पंचायत कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर कर्मियों की जांच की।

- Advertisement -

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज के चिकित्सा पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों तक पहुंचकर विभिन्न बीमारियों की जांच और चिकित्सीय परामर्श दे रही है। इसी अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय मुरलीगंज में शिविर लगाया गया।

- Advertisement -

इन बीमारियों की हुई जांच

शिविर में नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों और स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार लोगों को चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।

कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

स्वास्थ्य शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारियों और स्वच्छता कर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बड़ी संख्या में कर्मियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक सलाह ली।

घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग के इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना है, ताकि बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सके और जरूरत पड़ने पर आगे के उपचार के लिए उचित सलाह दी जा सके।

(चंचल कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

ये भी पढ़ें...