Homeबिहारनेपाल बॉर्डर के पास 13.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार,...

नेपाल बॉर्डर के पास 13.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 13.80 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान एक बाइक भी जब्त की गई। यह कार्रवाई हरलाखी थाना क्षेत्र के महादेव पट्टी कैंप के एसएसबी जवानों ने उमगांव के पास एनएच-227 पर की।

- Advertisement -

गुप्त सूचना पर एसएसबी ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवानों को मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष नाका दल का गठन कर इलाके में निगरानी शुरू की गई।

- Advertisement -

इसी दौरान उमगांव के पास एनएच-227 पर बाइक से आ रहे एक युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी। बताया गया कि नाका दल को देखकर बाइक चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से 13.80 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर और बाइक बरामद हुई। संदिग्ध पदार्थ की जांच ड्रग डिटेक्शन किट और नारकोटिक्स डॉग की मदद से की गई।

पूछताछ में दो अन्य लोगों के नाम बताए

गिरफ्तार युवक की पहचान उमगांव निवासी सोनू झा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे कथित तौर पर जोगिया गांव निवासी राम भरोस यादव से मादक पदार्थ मिला था। इसे बासोपट्टी के सोहपुर गांव निवासी त्रिपुरारी तक पहुंचाना था।

एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार युवक और जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरलाखी थाने को सौंप दिया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानी है।

(राघव मिश्रा की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...