Homeझारखंडमंईयां सम्मान योजना : दुर्गा पूजा से पहले खातों में आए ₹2500,...

मंईयां सम्मान योजना : दुर्गा पूजा से पहले खातों में आए ₹2500, दिवाली से पहले मिलेगी अक्टूबर की किस्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Maiyan Samman Yojana: दुर्गा पूजा के मौके पर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की किस्त जारी कर दी है। सरकार के निर्देश के बाद ज्यादातर जिलों में लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। जिन जिलों में अभी प्रक्रिया चल रही है, वहां अगले एक से दो दिनों के भीतर भुगतान पूरा होने की संभावना है। इसके साथ ही सरकार दिवाली से पहले अक्टूबर महीने की राशि भी खातों में भेजने की तैयारी कर रही है।

- Advertisement -

किस जिले में कितनी महिलाओं को मिली राशि?

जिलों से सामने आए आंकड़ों के मुताबिक राजधानी रांची में 3.93 लाख और गुमला में 1.52 लाख महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच चुके हैं। गिरिडीह में सबसे ज्यादा 4.56 लाख लाभुकों को भुगतान किया गया है। वहीं जामताड़ा में 1.52 लाख और लातेहार में 1.29 लाख महिलाओं को योजना की राशि मिल चुकी है।

- Advertisement -

चतरा जिले में नौ अक्टूबर को ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। धनबाद में लगभग 3.46 लाख लाभुकों के बीच 86.59 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा पाकुड़, कोडरमा, पलामू और रामगढ़ जिलों में भी राशि भेजी जा चुकी है।

दिवाली से पहले अक्टूबर किस्त देने की तैयारी

सामाजिक सुरक्षा विभाग का कहना है कि जिन जिलों में तकनीकी या प्रशासनिक वजहों से भुगतान बचा हुआ है, वहां भी जल्द ही पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके अलावा विभाग अब दिवाली से पहले अक्टूबर की किस्त जारी करने का खाका तैयार कर रहा है। दुर्गा पूजा खत्म होते ही सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिलों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...