Homeझारखंडबोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये घूस लेते CCL...

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये घूस लेते CCL के दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित CCL कथारा एरिया के गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में धनबाद CBI की विशेष टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पेंशन और CMPF भुगतान के एवज में रिश्वत ले रहे दो कर्मचारियों को CBI ने 18 हजार रुपये नकद लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में CMPF डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज शामिल हैं। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार की अगुवाई में सुबह करीब 11:30 बजे पहुंची जांच टीम की इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

रिटायरमेंट के 7 महीने बाद भी अटकाया था पेंशन का काम

यह पूरा मामला सात महीने पहले सर्वे विभाग से रिटायर हुए जनता नगर निवासी रसूल जमा से जुड़ा है। सेवामुक्त होने के बाद से वे अपने पेंशन और CMPF के वैध बकाए के भुगतान के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि दोनों क्लर्क फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर लगातार पैसों की मांग कर रहे थे और बिना घूस दिए काम अटकाए रखा था। बार-बार के उत्पीड़न से तंग आकर रसूल जमा ने पूरे मामले की लिखित शिकायत धनबाद स्थित CBI कार्यालय में दर्ज कराई।

- Advertisement -

CBI ने बिछाया जाल, रिश्वत के नोट थमाते ही दबोचे गए दोनों क्लर्क

शिकायत मिलने के बाद CBI के अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच और सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुख्ता जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार पीड़ित रसूल जमा को केमिकल लगे नोट देकर कार्यालय भेजा गया। जैसे ही उन्होंने 18 हजार रुपये की रिश्वत राशि दोनों क्लर्कों को दी, आसपास सादे लिबास में मुस्तैद CBI की टीम ने तुरंत धावा बोल दिया और दोनों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम दोनों को अपने साथ ले गई।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...