Homeझारखंडदेवघर में साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 गिरफ्तार

देवघर में साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Deoghar: देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। SSP के निर्देश पर DSP के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सारठ थाना क्षेत्र और पथरड्डा OP क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 16 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस ताजा कार्रवाई के बाद अकेले सितंबर महीने में ही देवघर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों की कुल संख्या बढ़कर 71 हो गई है।

- Advertisement -

इतने सामान के साथ पकड़ाए आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पकड़े गए सभी 16 आरोपियों के पास से 19 मोबाइल फोन और 25 जाली सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस की तकनीकी टीम ने जब इन मोबाइलों के IMEI नंबरों और सिम कार्डों की जांच की, तो पता चला कि इन नंबरों के जरिए देश के कई अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की गंभीर शिकायतें पहले से दर्ज हैं।

- Advertisement -

ऐसे बनाते थे लोगों को अपनी ठगी का शिकार

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी खुद को Flipkart, Amazon Pay, Airtel Payment Bank और Google के कस्टमर केयर का प्रतिनिधि (एजेंट) बताकर लोगों को फोन करते थे। इसके अलावा आरोपी PM किसान योजना जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और तकनीकी मदद देने के नाम पर भी लोगों को झांसे में लेकर उनके खातों से पैसे उड़ा लेते थे।

पूछताछ के बाद भेजे गए जेल

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इन अपराधियों के जरिए बैंक खातों और दूसरे राज्यों में फैले इनके संपर्कों का पता लगाने में जुटी हुई है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...