Homeझारखंडगिरिडीह में साउंड एसोसिएशन का बड़ा कार्यक्रम, सवेरा सिनेमा हॉल में जुटे...

गिरिडीह में साउंड एसोसिएशन का बड़ा कार्यक्रम, सवेरा सिनेमा हॉल में जुटे 1300 से ज्यादा सदस्य

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह के सवेरा सिनेमा हॉल में रविवार को साउंड एसोसिएशन का छठा अधिवेशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से करीब 1300 साउंड यूनियन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दिल्ली से वीरेंद्र बबन, उत्तर प्रदेश से अभिषेक यादव, छत्तीसगढ़ से आनंद पारिख और बिहार से शैलेंद्र सिन्हा भी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान साउंड सिस्टम के कारोबार से जुड़े लोगों की समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की गई।

- Advertisement -

पुलिस की कार्रवाई और बुकिंग आयोजकों की लापरवाही पर उठा सवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली से आए वीरेंद्र बबन ने कहा कि साउंड एसोसिएशन से जुड़े परिवारों की आजीविका इसी कारोबार पर टिकी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों और कार्यक्रमों के दौरान पुलिस कई बार बिना वजह साउंड संचालकों पर दबाव बनाती है, जबकि बुकिंग आयोजकों द्वारा कराई जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह बात समझनी चाहिए। साउंड एसोसिएशन हमेशा कोशिश करता है कि धार्मिक या संवेदनशील मामलों से दूरी बनाकर रखी जाए। आयोजक भी शालीनता से साउंड इस्तेमाल करने का वादा करते हैं, लेकिन बाद में नियम तोड़ने पर गाज साउंड मालिकों पर गिरती है।

- Advertisement -

साउंड एसोसिएशन ने सदस्यों को दिया आर्थिक मदद का भरोसा

अधिवेशन के दौरान साउंड एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यूनियन अपने सदस्यों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। जब भी किसी सदस्य के सामने कोई परेशानी या संकट आता है, तो एसोसिएशन की ओर से लाखों रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि यूनियन का मकसद सभी सदस्यों को एकजुट रखना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

बेहतर काम करने वाले सदस्य सम्मानित, कई नेताओं का रहा योगदान

छठे अधिवेशन के मौके पर बेहतर काम करने वाले और संगठन को मजबूत बनाने वाले साउंड एसोसिएशन के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में रामजी यादव, संजय सिंह, रविराम, अजय शिवानी समेत कई प्रमुख सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को आगे ले जाने का संकल्प लिया।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...