Homeझारखंडत्योहारों में रेलवे की बड़ी सौगात, गिरिडीह और कोडरमा होकर चलेगी हावड़ा-जयपुर...

त्योहारों में रेलवे की बड़ी सौगात, गिरिडीह और कोडरमा होकर चलेगी हावड़ा-जयपुर स्पेशल ट्रेन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने गिरिडीह और कोडरमा क्षेत्र के रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल और अपील पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने ‘हावड़ा-जयपुर-हावड़ा’ वीकली (साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के पीआरओ अमित सुदर्शन ने इस नई ट्रेन सेवा की आधिकारिक पुष्टि की है।

- Advertisement -

हावड़ा से जयपुर (ट्रेन नंबर 03007) का समय और रूट

पीआरओ के अनुसार, ट्रेन नंबर 03007 (हावड़ा-जयपुर वीकली स्पेशल) 11 सितंबर से 29 नवंबर तक कुल 8 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हर रविवार को रात 23:55 बजे हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी और मंगलवार को सुबह 11:30 बजे जयपुर के खातीपुरा पहुंचेगी।

- Advertisement -

जयपुर से हावड़ा (ट्रेन नंबर 03008) का समय और रूट

वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 03008 (जयपुर-हावड़ा वीकली स्पेशल) 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक कुल 8 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन खातीपुरा (जयपुर) से हर मंगलवार को शाम 18:30 बजे खुलेगी और गुरुवार को शाम 17:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

न्यू गिरिडीह, जमुआ और कोडरमा में मिलेगा ठहराव

त्योहारी सीजन में चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का फायदा झारखंड, बंगाल, बिहार और यूपी के कई मुख्य शहरों के यात्रियों को मिलेगा। इस ट्रेन का ठहराव वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, न्यू गिरिडीह, जमुआ, कोडरमा (वाया गयाजी), सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, इटावा, आगरा कैंट और भरतपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर तय किया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

ये भी पढ़ें...