Homeझारखंडधनबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, निरसा से...

धनबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, निरसा से 11 शातिर दबोचे गए

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dhanbad: धनबाद जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया है। निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गांव में तड़के घेराबंदी कर पुलिस ने 11 शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी किसी बड़ी साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देने की आखिरी तैयारी में लगे थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई से उनका गेम प्लान ध्वस्त हो गया।

- Advertisement -

147 पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम ने गांव को घेरा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश और मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के सफाए के लिए विशेष योजना बनाई गई। ग्रामीण एसपी (SP) के नेतृत्व में 35 पुलिस अधिकारियों और 120 जवानों यानी कुल 147 पुलिसकर्मियों की एक बड़ी और विशेष टीम तैयार की गई। इस विशाल टीम ने पिठाकियारी गांव में अचानक से छापेमारी कर पूरे इलाके को सील कर दिया, जिससे किसी भी आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला।

- Advertisement -

2.85 लाख नकद, 19 मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद

मौके से दबोचे गए 11 आरोपियों के पास से पुलिस ने 2.85 लाख रुपये नकद, 19 हाई-टेक मोबाइल फोन, दर्जनों एटीएम कार्ड (ATM Card), बैंक पासबुक और चेकबुक समेत कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस बरामद मोबाइलों और खातों की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि इनके अंतरराज्यीय नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और गिरोह के अन्य सहयोगियों का सुराग लगाया जा सके।

अदालत में पेशी के बाद भेजे गए जेल

मामले में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद धनबाद पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ जिले में आगे भी इसी तरह का सख्त अभियान जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...