Homeझारखंडपलामू में अफीम के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक, मोबाइल और...

पलामू में अफीम के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक, मोबाइल और वजन मशीन भी जब्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu: पलामू में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे Operation Prahar के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छतरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुल 9 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम बरामद करने का दावा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी जब्त की है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की शाम SP को सूचना मिली थी कि बिहार का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से छतरपुर के करमा चराई इलाके में अफीम की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचने वाला है। इसके बाद SDPO प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

- Advertisement -

पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगा युवक

पुलिस टीम ने करमा चराई रोड के पथलगढ़ा के पास छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर वाहन जांच शुरू की। आधी रात के आसपास पुलिस को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आती दिखाई दी।

पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर बाइक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रंजन रजक (36) बताया। वह बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

बाइक की डिक्की से मिली 2.660 किलो अफीम

पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर BR02BG-8511 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिक्की में काले प्लास्टिक में छिपाकर रखी गई 2.660 किलो अवैध अफीम बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर मंझौली गांव निवासी दयानंद प्रसाद के घर छापेमारी की।

घर से मिली 7 किलो अफीम

पुलिस के अनुसार, दयानंद प्रसाद के मिट्टी के घर के एक कमरे की तलाशी के दौरान 7 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दयानंद प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि दोनों जगहों से कुल 9.660 किलो अफीम बरामद हुई है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर सील कर दिया गया।

बाइक, मोबाइल और वजन मशीन भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9.660 किलो अफीम के अलावा BR02BG-8511 नंबर की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी जब्त की है।

NDPS Act के तहत केस दर्ज

मामले को लेकर छतरपुर थाना में कांड संख्या 156/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 18(b)/25/29 NDPS Act के तहत FIR दर्ज की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित ठिकानों की भी जांच की जा रही है।

SDPO के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पूरी कार्रवाई SDPO छतरपुर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पलामू पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, भंडारण या सप्लाई की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस के मुताबिक, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...