Homeझारखंडबोकारो पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 अधिकारियों का तबादला ; कई थानों...

बोकारो पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 अधिकारियों का तबादला ; कई थानों और OP के प्रभारी बदले

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसपी नाथू सिंह मीणा ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार देर रात जारी जिलादेश के तहत जिले के अलग-अलग थाना, ओपी और पुलिस अंचलों में तैनात 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

- Advertisement -

आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

पुलिस निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के मुताबिक पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक नित्यानंद महतो को बेरमो सह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं रोहित कुमार सिंह को बेरमो से बीटीपीएस सह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस निरीक्षक संजय कुमार को सेक्टर-4 से माराफारी, ममता कुमारी को पुलिस केंद्र से बीएस सिटी और विक्रांत कुमार को पुलिस केंद्र से सेक्टर-6 सह थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह नीतीश कुमार को यातायात से सेक्टर-4, सुदामा कुमार दास को बीएस सिटी से सेक्टर-12 और सुषमा कुमारी को पुलिस केंद्र से यातायात सह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

साइबर और पुलिस अंचलों में भी बदलाव

साइबर थाना में तैनात पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार को बेरमो अंचल और अनिल कच्छप को गोमिया अंचल भेजा गया है। वहीं सेक्टर-12 से सुभाष चन्द्र सिंह को चास मु. अंचल और सेक्टर-6 से संगीता को चन्दनकियारी अंचल की जिम्मेदारी दी गई है।

साइबर अपराध से जुड़े मामलों को देखते हुए पिंकु कुमार यादव और मो. आजाद खां को साइबर थाना में नई तैनाती दी गई है।

कई थाना और ओपी प्रभारी भी बदले

फेरबदल में थाना और ओपी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार-02 को बोकारो झरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है, जबकि हरला थाना से अमन कुमार को दुग्दा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नावाडीह थाना से राहुल कुमार राम को कथारा ओपी प्रभारी और बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह को चन्द्रपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा अमरजीत कुमार सिंह को अमलाबाद ओपी, आवेन्द्र कुमार साव को भोजुडीह ओपी, उदय शंकर शर्मा को बनगडिया ओपी, अनिल लिण्डा को नावाडीह थाना, मुकेश दयाल सिंह को पेंकनारायणपुर थाना और शशिकान्त ठाकुर को मकोली टीओपी की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल के बाद जिले के कई थाना और ओपी की कमान नए अधिकारियों के हाथ में होगी। सभी अधिकारियों को तय समय के भीतर नई जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...