
Hazaribagh Police News: हजारीबाग जिले के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 207 सहायक अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। नई पोस्टिंग में जिले के कई थाने, OP, CCR, यातायात थाना और दूसरे पुलिस प्रतिष्ठान शामिल हैं।

तबादले के बाद जिले के लगभग सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है।

कई थानों से एक साथ बदली गई टीम
जारी आदेश में कई ऐसे पुलिस पदाधिकारी हैं, जिन्हें एक ही थाना से अलग-अलग जगहों पर भेजा गया है। चौपारण थाना से रामु महतो को पदमा ओपी, मो. कमरूद्दीन को केरेडारी, जगदीश चंद्र प्रधान को बड़ा बाजार ओपी, लालचंद्र साह को महिला थाना सदर और बादल कुमार महतो व कैलाश चंद्र महतो को यातायात थाना भेजा गया है।
इसी तरह चौपारण से भाजु एक्का को लोहसिंघना और अन्य पदाधिकारियों को भी अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
केरेडारी से भी कई पदाधिकारी इधर-उधर
केरेडारी थाना से भी बड़ी संख्या में ASI का स्थानांतरण किया गया है। इनमें सिद्धेश्वर पंडित को चरही, चमेली राम को आंगो, मुकेश कुमार राम को डाडीकला ओपी, मनिष कुमार किस्कू को कटकमदाग, अरविंद यादव को बरकट्ठा और भोला राम व विनोद राम को उरीमारी भेजा गया है। वहीं मनोज कुमार सिंह को बरही थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
यातायात और CCR से भी हुआ तबादला
यातायात थाना में तैनात जितेंद्र सिंह और सुनील कुमार को केरेडारी, लखविंदर सिंह को चरही, शशिकांत प्रेमा तिर्की को गिद्दी और गणेश हांसदा को मुफस्सिल थाना भेजा गया है।
वहीं CCR में पदस्थापित लुक हांसदा को टाटीझरिया और हरिनन्दन राम को पेलावल ओपी भेजा गया है। इसके अलावा कटकमदाग समेत कई अन्य थाना और ओपी में भी पुलिस पदाधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
दो दिनों में योगदान का आदेश
SP के आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को दो दिनों के भीतर नए थाना, ओपी या पुलिस प्रतिष्ठान में योगदान देना होगा। योगदान के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट SP कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
प्रवर पुलिस केंद्र के परिचारी को भी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को जल्द से जल्द उनके नए पदस्थापन स्थल पर योगदान कराने की जिम्मेदारी दी गई है।


