Homeबिहारमढ़ौरा गोलीकांड के 53 दिन बाद घायल युवक की मौत, शव सड़क...

मढ़ौरा गोलीकांड के 53 दिन बाद घायल युवक की मौत, शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

छपरा: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में करीब 53 दिन पहले हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। माधोपुर में 2 अगस्त को हुई गोलीबारी में घायल विकास कुमार का दानापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

विकास की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दयालपुर टेहटी मोड़ पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान आगजनी भी की गई। ग्रामीणों ने मामले में नामजद सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

- Advertisement -

छह लोगों को किया गया था नामजद

घटना के बाद घायल विकास के बयान के आधार पर मढ़ौरा थाने में कांड संख्या 672/26 दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में छह लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक, मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, अन्य नामजद आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन

विकास की मौत के बाद ग्रामीणों ने दयालपुर टेहटी मोड़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया। लोगों ने नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।

(मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...