HomeझारखंडPM मोदी के सेवा काल के 25 साल, कोडरमा में विधायक नीरा...

PM मोदी के सेवा काल के 25 साल, कोडरमा में विधायक नीरा यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएम मोदी द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ लेने से लेकर अब तक के 25 वर्षों के सफल सेवा काल के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। कोडरमा ब्लॉक मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉ. नीरा यादव शामिल हुईं। इस दौरान पीएम मोदी के संबोधन को सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

विकसित भारत के संकल्प की ली गई शपथ

कार्यक्रम में मौजूद तमाम कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम करने की शपथ ली। विधायक डॉ. नीरा यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने 25 वर्षों के सेवा काल के दौरान समाज के हर वर्ग, गरीब, शोषित और वंचित को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई हैं। आज उनके सशक्त नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हर नागरिक ‘राष्ट्र प्रथम’ के संदेश से ओतप्रोत है।

- Advertisement -

महिलाओं ने मांगी पीएम मोदी की लंबी उम्र

कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने एकजुट होकर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, हर घर नल-जल, पक्के मकान और इज्जत घर (शौचालय) जैसी योजनाओं से महिलाओं का जीवन न केवल आसान हुआ है, बल्कि वे समाज में अधिक सशक्त और आत्मसम्मान के साथ जीने लगी हैं।

मशालें और दीप जलाकर निकली यात्रा

कार्यक्रम के अंतिम चरण में मशाल और दीप प्रज्वलित कर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की शुरुआत की गई। यह यात्रा ब्लॉक मैदान से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक तक गई, जिसमें हाथों में जलती हुई ज्योति लेकर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...