Homeझारखंडदुमका में हैवान बना राजमिस्त्री, दो बच्चों की मां के साथ किया...

दुमका में हैवान बना राजमिस्त्री, दो बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dumka: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान सुनील राणा के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री है और खुद भी शादीशुदा है। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर की दरिंदगी

शिकारीपाड़ा थाने में दी गई लिखित शिकायत के मुताबिक, पीड़िता का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में करीब 20 दिन पहले ही तमिलनाडु गया हुआ था। बीते 25 सितंबर की रात महिला अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला सुनील राणा चुपके से घर में घुस आया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने जब इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

पति के लौटते ही दर्ज कराई FIR

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अगली सुबह पीड़िता ने फोन पर तमिलनाडु में मौजूद अपने पति को पूरी आपबीती सुनाई। खबर मिलते ही पति तुरंत घर लौटा और पीड़िता को लेकर सीधे शिकारीपाड़ा थाने पहुंचा। थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल, पीड़िता की मेडिकल जांच जारी

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर तुरंत FIR दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुनील राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और आगे के इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की कागजी और कानूनी कार्रवाई पूरी करने में जुटी है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...