Homeझारखंडबोकारो में राहुल गांधी के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर...

बोकारो में राहुल गांधी के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर उतरीं इंडिया गठबंधन की टीम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत से पहले सभी कार्यकर्ता गरगा पुल स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए। वहां से कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय की ओर बढ़े।

- Advertisement -

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े कांग्रेस नेता

जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका रही है, इसलिए उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

- Advertisement -

आर-पार के आंदोलन की दी गई चेतावनी

वहीं इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता राजू दुबे ने स्पष्ट किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक यह संघर्ष थमने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व में केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया गया था, उसी तरह यह लड़ाई भी जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में भी लगातार बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...