Homeझारखंडरांची भागने की फिराक में था गोड्डा मिनी गन फैक्ट्री का मास्टरमाइंड,...

रांची भागने की फिराक में था गोड्डा मिनी गन फैक्ट्री का मास्टरमाइंड, बोकारो पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Godda: झारखंड के गोड्डा जिले में अवैध हथियार बनाने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में पकड़ी गई मिनी गन फैक्ट्री के मुख्य आरोपी पवन तुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर फरार चल रहा था और रांची भागने की तैयारी में था, तभी बोकारो पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया।

- Advertisement -

पत्रकार होने का करता था दावा, पुलिस कर रही पड़ताल

शुरुआती छानबीन में यह बात सामने आई है कि आरोपी पवन तुरी खुद को एक पत्रकार के रूप में पेश करता था। हालांकि उसके इस दावे में कितनी सच्चाई है और वह इस पहचान की आड़ में क्या-क्या गैरकानूनीर रहा था, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। काम क पुलिस उसके पहचान पत्रों और मीडिया से जुड़े होने के दावों की भी पुष्टि कर रही है।

- Advertisement -

बिहार STF और स्थानीय पुलिस ने पकड़ी थी अवैध फैक्ट्री

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बिहार STF और महागामा थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर घाट बलिया इलाके में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। उस कार्रवाई के दौरान मौके से हथियार बनाने में काम आने वाली खराद मशीनें, उपकरण और भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया गया था। इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस को पवन तुरी के मुख्य सरगना होने के पुख्ता सुराग मिले थे।

हथियारों की सप्लाई चेन और नेटवर्क खंगालने की तैयारी

बोकारो में गिरफ्तारी के बाद अब गोड्डा पुलिस पवन तुरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस उससे यह जानने की कोशिश करेगी कि यह मिनी गन फैक्ट्री कितने समय से संचालित हो रही थी, इस धंधे में उसके साथ और कौन-कौन से स्थानीय या अंतरराज्यीय लोग शामिल थे और यहां बनने वाले अवैध हथियारों की सप्लाई किन-किन आपराधिक गिरोहों तक की जा रही थी। पुलिस का मानना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद इस सिंडिकेट से जुड़े कई अहम राज सामने आएंगे।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...