Homeझारखंडसुदिव्य सोनू के द्वादशा में उमड़े हेमंत सरकार के मंत्री, उत्सव उपवन...

सुदिव्य सोनू के द्वादशा में उमड़े हेमंत सरकार के मंत्री, उत्सव उपवन पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कर्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को हेमंत सोरेन सरकार के कई कद्दावर मंत्री एक साथ गिरिडीह पहुंचे और उत्सव उपवन रिसॉर्ट जाकर दिवंगत नेता को नमन किया।

- Advertisement -

कैबिनेट मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उत्सव उपवन में सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी मंत्रियों ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार से मिलकर इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।

- Advertisement -

JMM और कांग्रेस नेताओं का लगा तांता

श्राद्धकर्म के मौके पर सत्ता पक्ष के दोनों प्रमुख दलों JMM और कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं का भारी जुटान देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश केडिया के अलावा कई वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी और JMM के जिला व प्रदेश स्तर के नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने अपने लोकप्रिय साथी और जननेता के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उत्सव उपवन में दिनभर नेताओं और आम लोगों के आने का क्रम जारी रहा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...