HomeझारखंडMLA संजीव सरदार ने मारपीट के आरोपों को किया खारिज

MLA संजीव सरदार ने मारपीट के आरोपों को किया खारिज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर के पोटका से JMM-MLA संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के अभियंताओं द्वारा लगाए गए मारपीट और बदसलूकी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। MLA ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि उन पर मारपीट का कथित आरोप लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी अधिकारी के साथ कोई मारपीट नहीं की है।

- Advertisement -

ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों से सवाल-जवाब और फटकार की बात कही

MLA ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की ओर से कार्यों में लापरवाही को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने अभियंताओं से सख्ती से सवाल-जवाब किया और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर फटकार लगाई थी। उन्होंने अधिकारियों को केवल नियमानुसार काम करने और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए थे। MLA ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया।

- Advertisement -

अभियंताओं ने लगाया आरोप, संघ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग की स्वर्णरेखा परियोजना के सहायक अभियंता विजय तिर्की और कार्यपालक अभियंता शिव राम गगराई ने आरोप लगाया है कि JMM MLA संजीव सरदार ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर गाली-गलौज, बदसलूकी और मारपीट की। इस मामले को लेकर अभियंताओं के संघ ने पुलिस और जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...