Homeबिहारदुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, DM-SP ने बाइक से...

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, DM-SP ने बाइक से निकाला फ्लैग मार्च

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी: नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर मोतिहारी शहर में उत्साह का माहौल है। शहर के विभिन्न इलाकों में भव्य पूजा पंडालों के साथ मेले का आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा के दर्शन और मेला घूमने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

- Advertisement -

बाइक से शहर में निकले अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फ्लैग मार्च में जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) समेत कई अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बाइक से और पैदल शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया तथा सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

- Advertisement -

दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए भी सतर्कता बरती जा रही है।

श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूजा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यातायात व्यवस्था के लिए निर्धारित नियमों का ध्यान रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें।

इसके अलावा, किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है, ताकि त्योहार के दौरान शहर में शांति और सौहार्द बना रहे।

(प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचा जशपुर राजपरिवार

Jashpur royal family: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित...

ये भी पढ़ें...