Homeबिहारशराब तस्कर संग ‘केक पार्टी’ पड़ी भारी, 2 पुलिसकर्मी के ऊपर चला...

शराब तस्कर संग ‘केक पार्टी’ पड़ी भारी, 2 पुलिसकर्मी के ऊपर चला SP के कानून का डंडा!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी: शराब तस्करी के आरोपी के साथ पिपरा थानाध्यक्ष और दारोगा की केक खिलाते हुए (केक पार्टी) तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कराई गई जांच में मामला सही पाए जाने के बाद पिपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमारऔर दारोगा विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

- Advertisement -

शराब तस्करी के आरोपी के साथ दिखे पुलिसकर्मी

वायरल तस्वीर में दोनों पुलिस पदाधिकारी शराब तस्करी के आरोपी बिट्टू कुमार के साथ केक काटते और उसे खिलाते नजर आ रहे हैं। जांच में सामने आया कि दोनों पुलिसकर्मी उसके जन्मदिन या किसी अन्य आयोजन में शामिल हुए थे। बिट्टू कुमार के खिलाफ शराब तस्करी से जुड़े पिपरा थाना कांड संख्या 304/24 और गोपालगंज उत्पाद थाना कांड संख्या 167/20 दर्ज होने की बात सामने आई है।

- Advertisement -

जांच के बाद एसपी ने की कार्रवाई

वायरल तस्वीर के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।

पुलिस विभाग के अनुसार, शराब तस्करी के आरोपी के साथ इस तरह की नजदीकी पुलिस पदाधिकारियों के आचरण और विभाग की छवि पर सवाल खड़े करती है। दोनों को संदिग्ध आचरण और पुलिस आचरण के प्रतिकूल कार्य के आरोप में निलंबित किया गया है।

(प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...