Homeबिहारमोतिहारी में चमचमाती स्कूटी से शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को...

मोतिहारी में चमचमाती स्कूटी से शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को देखते ही तस्कर फरार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कूटी से शराब की खेप बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान स्कूटी सवार संदिग्ध भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से स्कूटी जब्त कर उसकी तलाशी ली, जिसमें 57 पीस 8 PM फ्रूटी शराब बरामद हुई।

- Advertisement -

गुप्त सूचना पर ALTF ने शुरू की कार्रवाई

मुफस्सिल सदर ALTF प्रभारी धर्मवीर कुमार चौधरी को सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर शराब की खेप लेकर डिलीवरी के लिए पहुंचने वाला है। सूचना के बाद ALTF की टीम ने कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने छतौनी थाना क्षेत्र के मीना बाजार के पास एक स्कूटी को संदिग्ध स्थिति में देखा। टीम ने स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया।

- Advertisement -

पुलिस को देखते ही स्कूटी छोड़कर भागा

पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही स्कूटी सवार भीड़ का फायदा उठाकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह स्कूटी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी से 57 पीस 8 PM फ्रूटी शराब बरामद होने की बात सामने आई।

स्कूटी मालिक और तस्कर की तलाश

बरामदगी के बाद पुलिस अब स्कूटी के मालिक और फरार संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह डिलीवर किया जाना था।

पुलिस के अनुसार, फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जब्त स्कूटी और बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए छतौनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस जब्त वाहन और अन्य सुरागों के आधार पर फरार आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

(प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...