Homeबिहारशिक्षक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 20 हजार के इनामी पूर्व प्रखंड प्रमुख...

शिक्षक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 20 हजार के इनामी पूर्व प्रखंड प्रमुख चमन गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी: बंजरिया थाना क्षेत्र में सरकारी शिक्षक मोहम्मद शमशाद की अपहरण के बाद हत्या के मामले में मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के नामजद एवं 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त बंजरिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख चमन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने की।

- Advertisement -

अपहरण के बाद शिक्षक की हुई थी हत्या

बताया जाता है कि बीते दिनों बंजरिया थाना क्षेत्र से सरकारी शिक्षक मोहम्मद शमशाद का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उनकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। शिक्षक की हत्या से आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने मोतिहारी सदर अस्पताल चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान हत्याकांड में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग जोर-शोर से उठाई गई थी।

- Advertisement -

पूर्व प्रखंड प्रमुख समेत कई लोगों पर आरोप

मृतक शिक्षक के परिजनों ने बंजरिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख चमन समेत कई लोगों को मामले में आरोपित किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पूर्व प्रखंड प्रमुख चमन की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

इसके बाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रखंड प्रमुख चमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड में उसकी भूमिका समेत अन्य आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को शिक्षक हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। अब पुलिस की पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और इसमें शामिल अन्य आरोपितों की भूमिका भी स्पष्ट होने की उम्मीद है।

(प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...