Homeझारखंडगोला के रायपुरा में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला का...

गोला के रायपुरा में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला का पैर टूटा, इलाज जारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत रायपुरा गांव में रविवार को एक गरीब परिवार पर अचानक विपत्ति आ पड़ी। गांव के रहने वाले चंद्रदीप महतो का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद सोहरी देवी मलबे की चपेट में आ गईं, जिससे उनके पैर में दो जगह गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सोहरी देवी को बीएम सेवा सदन डभातू (गोला) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

हादसे के वक्त घर में मौजूद थे तीन लोग, सामान भी हुआ नष्ट

पूर्व बसपा प्रत्याशी व आरटीआई कार्यकर्ता बिनू कुमार महतो (युवा टाइगर) ने बताया कि चंद्रदीप महतो मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पेट पालते हैं। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त घर के भीतर देवनारायण महतो, उनकी पत्नी सोहरी देवी और देवचरण महतो की बहन सुकरी देवी मौजूद थीं। मकान गिर जाने से घर के अंदर रखा सारा सामान भी मलबे के नीचे दबकर बर्बाद हो गया। इस घटना के बाद अब पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है।

- Advertisement -

आवास योजना की सूची पर उठे सवाल, नहीं मिला अबुआ आवास का लाभ

घटना की सूचना मिलते ही बिनू कुमार महतो ने रायपुरा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चंद्रदीप महतो बेहद गरीब हैं और मजदूरी पर ही निर्भर हैं। इसके बावजूद उनका नाम न तो प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया गया और न ही अबुआ आवास योजना की सूची में जोड़ा गया। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत सुरक्षित आवास और आपातकालीन आर्थिक मदद देने की मांग की है।

आवास के नाम पर वसूली के आरोपों की जांच की मांग

बिनू कुमार महतो ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों से सरकारी आवास का लाभ दिलाने के एवज में पांच से दस हजार रुपये तक की मांग किए जाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी शिकायतें सच हैं, तो जिला प्रशासन को पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब को पैसे न देने के कारण सरकारी लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत पहुंचाने की अपील की है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...