Homeबिहार7 साल बाद खुला शादीशुदा महिला के लापता होने का राज, हैदराबाद...

7 साल बाद खुला शादीशुदा महिला के लापता होने का राज, हैदराबाद में ऐसे रहते मिली महिला

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मुंगेर: शामपुर थाना क्षेत्र से वर्ष 2019 में लापता हुई एक शादीशुदा महिला को पुलिस ने करीब सात साल बाद तेलंगाना के हैदराबाद से बरामद किया है। महिला के लापता होने के बाद उसके मायके वालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था और ससुराल पक्ष पर बेटी को गायब करने की आशंका जताई थी। अब पुलिस की दोबारा जांच में सामने आया कि महिला अपनी इच्छा से घर छोड़कर हैदराबाद चली गई थी और वहां एक दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, महिला के दो बच्चे हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वह लगातार अपनी मां और भाई के संपर्क में थी, लेकिन इस संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई।

- Advertisement -

2019 में शौच के लिए निकली, फिर नहीं लौटी

भागलपुर जिले के नारायणपुर गांव निवासी ज्वाला सिंह ने 2 अगस्त 2019 को शामपुर थाने में अपनी बेटी मौसम कुमारी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मौसम की शादी 2015 में शामपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी विकास कुमार से हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ तेलंगाना के सिकंदराबाद में रहती थी, जहां विकास एक निजी कंपनी में काम करता था।

परिजनों के अनुसार, 23 जुलाई 2019 को मौसम की सास राधिका देवी ने फोन कर बताया कि वह शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। ससुराल और रिश्तेदारों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता बेटी की तलाश में पुरुषोत्तमपुर पहुंचे और काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर थाने में मामला दर्ज कराया।

पुराने केस की समीक्षा में फिर शुरू हुई जांच

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की थी, लेकिन उस समय तकनीकी संसाधनों की सीमाओं के कारण महिला का सुराग नहीं मिल सका। धीरे-धीरे मामला लंबित मामलों की सूची में चला गया।

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिले के सभी थानों में पुराने लंबित मामलों की समीक्षा शुरू हुई। इसी दौरान शामपुर थाना का यह मामला दोबारा सामने आया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू करने का निर्देश दिया।

पुलिस टीम ने सबसे पहले महिला के मायके वालों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली। जांच में पता चला कि महिला अपनी मां और भाई के लगातार संपर्क में थी। इसके बाद तकनीकी निगरानी के आधार पर उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई, जो तेलंगाना के हैदराबाद में मिली।

हैदराबाद में दूसरे व्यक्ति के साथ रहने की बात सामने आई

पुलिस टीम 14 सितंबर को करीब 1700 किलोमीटर की दूरी तय कर हैदराबाद पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से महिला को वहां से बरामद कर मुंगेर लाया गया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि जनवरी 2019 में सिकंदराबाद में पति के साथ रहने के दौरान उसकी मुलाकात मोहम्मद जुबेर से हुई थी। महिला के अनुसार, दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गया। जुलाई 2019 में वह ससुराल से निकलकर जुबेर के पास हैदराबाद चली गई।

महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसने एक बेटी और वर्ष 2022 में एक बेटे को जन्म दिया। उसने यह भी कहा कि वह अपनी इच्छा से जुबेर के साथ रह रही है और अब मायके या ससुराल वापस नहीं जाना चाहती।

परिजनों की भूमिका की भी जांच

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला को हैदराबाद से बरामद किया गया है। जांच में उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क में रहने की बात सामने आई है। इसके बावजूद पुलिस को उसके संबंध में जानकारी नहीं देने के मामले की भी जांच की जा रही है।

एसपी के अनुसार, महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। अदालत में दिए जाने वाले बयान और आगे की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले का उद्भेदन करने वाली एसआईटी टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

(सुमित कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...