Homeबिहारनालंदा में 13 अक्टूबर को JDU का बड़ा कार्यक्रम, सांसद कौशलेंद्र कुमार...

नालंदा में 13 अक्टूबर को JDU का बड़ा कार्यक्रम, सांसद कौशलेंद्र कुमार बोले- कौन कहता है विकास नहीं हुआ?

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

नालंदा: नालंदा में MLC चुनाव को लेकर JDU ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ स्थित JDU कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आगामी कार्यक्रम और चुनावी रणनीति को लेकर जानकारी दी।

- Advertisement -

13 अक्टूबर को होगा बड़ा कार्यक्रम

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को श्रम कल्याण केंद्र मैदान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें JDU के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत स्तर के कार्यकर्ता और मतदाता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को मजबूत करना है।

- Advertisement -

कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में NDA के प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की। सांसद ने दावा किया कि NDA ने पहले भी दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है और इस बार भी जीत के लिए पूरी ताकत के साथ तैयारी की जा रही है।

नालंदा को बताया नीतीश कुमार का गढ़

सांसद ने नालंदा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गढ़ बताते हुए कहा कि जिले में NDA की जीत सामूहिक प्रयासों का परिणाम रही है। उन्होंने दुर्गा पूजा और छठ पूजा को लेकर जिलेवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

विकास के सवाल पर भड़के सांसद

प्रेस वार्ता के दौरान जब एक पत्रकार ने नालंदा में विकास को लेकर सवाल किया तो सांसद कौशलेंद्र कुमार नाराज नजर आए। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा, “कौन कहता है कि विकास नहीं हुआ है?” सांसद के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

(वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...