Homeझारखंडबोकारो में राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आगाज, 15 अक्टूबर तक होंगे कई...

बोकारो में राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आगाज, 15 अक्टूबर तक होंगे कई बड़े कार्यक्रम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: विश्व डाक दिवस के साथ ही बोकारो और आसपास के इलाकों में राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत हो गई है। बोकारो के सेक्टर-2 स्थित प्रधान डाकघर और पूरे धनबाद मंडल में 15 अक्टूबर तक कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और स्थानीय कारोबारियों को जोड़ने के लिए खास सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

- Advertisement -

बच्चों के लिए चिट्ठी लिखने की प्रतियोगिता और प्रदर्शनी

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 12 अक्टूबर को ‘फन विद फिलेटली डे’ मनाया जाएगा। इस दिन अलग-अलग स्कूलों में डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और बच्चों को इनके इतिहास के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए ‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता’ होगी। हाल ही में आयोजित राखी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को भी सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -

पैसों की बचत और आधार से जुड़ी सेवाओं के लगेंगे कैंप

13 अक्टूबर को ‘वित्तीय समावेशन दिवस’ के मौके पर विशेष शिविर और डाक चौपाल लगाई जाएगी। इसमें आम लोगों को डाकघर की बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा और आधार कार्ड से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि लोग आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

‘पार्सल ऑन व्हील्स’ सेवा से व्यापारियों को मिलेगा फायदा

14 अक्टूबर को ‘मेल्स एंड पार्सल डे’ पर स्थानीय व्यापारियों और कारोबारी संस्थानों के साथ बैठक होगी। इसी दिन धनबाद मंडल में ‘पार्सल ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे सामान भेजना और मंगाना काफी आसान हो जाएगा। वहीं 15 अक्टूबर को ‘टेक्नोलॉजी डे’ पर डाक विभाग की नई तकनीकों और ऑनलाइन सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। डाक विभाग का मकसद आधुनिक तकनीक के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...