Homeझारखंडलापरवाही पड़ेगी भारी!, दुर्गा पूजा में 24 घंटे एक्टिव रहेंगे ऑटोमेटिक ट्रैफिक...

लापरवाही पड़ेगी भारी!, दुर्गा पूजा में 24 घंटे एक्टिव रहेंगे ऑटोमेटिक ट्रैफिक कैमरे

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: दुर्गा पूजा और आने वाले त्योहारों की खुशी में वाहन चलाते समय बेपरवाह होना भारी पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी है कि सड़कों पर निकलते समय यातायात नियमों का हर हाल में पालन करें। जरा सी लापरवाही पर तुरंत चालान काटा जाएगा। पुलिस ने साफ किया है कि शहर के चौक-चौराहों पर लगे ऑटोमेटिक कैमरे सातों दिन और 24 घंटे लगातार काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

ऑटोमेटिक कैमरे खींचेंगे फोटो, सीधे घर पहुंचेगा चालान

शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर लगे ऑटोमेटिक चालान जनरेट करने वाले कैमरे पूरी तरह से सक्रिय हैं। पूजा के दौरान भी ये कैमरे एक्टिव रहेंगे। जैसे ही कोई चालक बिना हेलमेट टू-व्हीलर चलाता है, रेड लाइट पार करता है या कार में सीट बेल्ट नहीं लगाता, ये हाईटेक कैमरे तुरंत फोटो खींच लेते हैं और सिस्टम अपने आप चालान जनरेट कर देता है।

- Advertisement -

पिछले साल 10 दिनों में कटे थे 29,600 से ज्यादा चालान

पिछले साल दुर्गा पूजा के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हुई थी। 24 सितंबर से 3 अक्तूबर के बीच केवल 10 दिनों में ही 29,600 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए थे। इनमें सबसे अधिक मामले बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, रेड लाइट जंप करने और सीट बेल्ट न लगाने से जुड़े हुए थे।

सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता

रांची के ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने बताया कि लोग इस गलतफहमी में बिल्कुल न रहें कि त्योहारों के दौरान चालान नहीं कटेगा। कैमरे लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चालान काटना मुख्य मकसद नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हादसों को रोकना और लोगों की कीमती जान बचाना है। उन्होंने सभी से नियमों का पालन कर सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...