Homeझारखंडपलामू में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

पलामू में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu: पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कविलासी गांव में सोमवार देर शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चार महीने पहले ही दुल्हन बनकर ससुराल आई नजबून खातून का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में मायके और ससुराल पक्ष के अलग-अलग दावों के बाद मामला पेंचीदा हो गया है।

- Advertisement -

मायके पक्ष का आरोप- गला दबाकर की गई हत्या

घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने मौत को स्वाभाविक मानने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने नजबून की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

ससुराल पक्ष का दावा- बिजली के करंट से हुई मौत

दूसरी ओर, ससुराल वालों का कहना है कि नजबून की मौत बिजली का करंट लगने की वजह से हुई है। मृतका की पहचान कविलासी निवासी असगर अंसारी के छोटे बेटे इमाम अली की पत्नी नजबून खातून के रूप में हुई है। दोनों की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही विश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस मामले के हर बिंदु की गहराई से जांच कर रही है। मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...