Homeझारखंडमानव तस्करी या कोई बड़ा षड्यंत्र?, ओडिशा से लापता 61 नागरिकों की...

मानव तस्करी या कोई बड़ा षड्यंत्र?, ओडिशा से लापता 61 नागरिकों की तलाश में झारखंड पुलिस ने झोंकी ताकत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: ओडिशा से अचानक और रहस्यमय ढंग से लापता हुए 61 लोगों की तलाश को लेकर अब झारखंड में भी हलचल तेज हो गई है। इस गंभीर अंतरराज्यीय मामले की तह तक पहुंचने के लिए झारखंड पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

- Advertisement -

झारखंड CID ने मामले की नजाकत को भांपते हुए राज्य के सभी जिलों के SSP और SP को बेहद सख्त और विशेष निर्देश जारी किए हैं। खासकर ओडिशा से सटे सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ पूरे राज्य की पुलिस को अलर्ट मोड पर डालते हुए अपने-अपने इलाके में खुफिया तंत्र को सक्रिय करने का फरमान सुनाया गया है।

- Advertisement -

मानव तस्करी की आशंका, ओडिशा से आई पूरी सूची

ओडिशा के विभिन्न इलाकों से अलग-अलग तारीखों में लापता हुए इन 61 नागरिकों का लंबे समय बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामलों की गंभीरता, जबरन पलायन या फिर मानव तस्करी जैसे बड़े संगठित अपराध की आशंका को देखते हुए ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक विस्तृत डोजियर तैयार किया है।

इस समेकित सूची में सभी 61 लापता व्यक्तियों का पूरा विवरण, शारीरिक हुलिया और पहचान संबंधी जरूरी दस्तावेज शामिल किए गए हैं। ओडिशा क्राइम ब्रांच से इनपुट मिलते ही झारखंड CID हरकत में आई और तुरंत यह सूची राज्य के सभी 24 जिलों के पुलिस कप्तानों को भेज दी।

रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और रैन बसेरों पर सघन जांच

CID मुख्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में साफ कहा गया है कि सभी जिले अपने स्तर पर विशेष टीमें बनाकर व्यापक सत्यापन अभियान चलाएं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों, रैन बसेरों, शेल्टर होम्स और सीमावर्ती चेकपोस्टों पर पैनी नजर रखी जाए।

ओडिशा से मिली सूची के आधार पर संदिग्ध ठिकानों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पहचान का सघन सत्यापन किया जा रहा है, ताकि गायब नागरिकों के संबंध में कोई भी ठोस सुराग मिलते ही तुरंत रेस्क्यू किया जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...