Homeझारखंडरांची के रहमत कॉलोनी में छापेमारी, 84 गोवंशीय पशु मिले, 34 नामजद...

रांची के रहमत कॉलोनी में छापेमारी, 84 गोवंशीय पशु मिले, 34 नामजद समेत 50 से ज्यादा पर FIR

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi Crime News: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र की रहमत कॉलोनी स्थित फ्रेंड्स कंपाउंड में पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की है। रहमत कॉलोनी स्थित फ्रेंड्स कंपाउंड इलाके में पुख्ता खुफिया इनपुट के बाद डोरंडा पुलिस की टीम ने अचानक दबिश दी। पूरे परिसर की घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से 84 मवेशी बरामद किए थे, साथ ही भारी तादाद में खालें और हड्डियां भी जब्त की गई थी। पुलिस ने अब इस मामले में 34 लोगों को नामजद करते हुए करीब 20 से 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

बंद कमरे का ताला खुला, तो उड़े पुलिस के होश

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम जब परिसर के अंदर दाखिल हुई, तो खुले अहाते में दर्जनों गाय, बछड़े और बैल खूंटे से बंधे मिले। लेकिन असल हकीकत तब सामने आई जब टीम ने अहाते के एक बंद कमरे का दरवाजा खुलवाया। उस कमरे के भीतर का मंजर रूह कंपा देने वाला था। बदबू के बीच कमरे में सात आठ मवेशियों को ठूंसकर बांधा गया था और वहीं पास में ताजी उतारी गई खालें बिखरी पड़ी थीं। मौके पर मौजूद लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई तो कई स्थानीय तस्करों के नाम सामने आए। शुरुआती जांच में पता चला है कि अलग अलग इलाकों और ग्रामीण हाटों से मवेशियों को जुटाकर यहां चोरी छुपे लाया जाता था और फिर उन्हें खपाने की तैयारी की जाती थी।

- Advertisement -

84 मवेशी और 450 खालें बरामद

पुलिस की सघन तलाशी में इस अहाते से कुल 84 गोवंशीय पशु बरामद किए गए। गिनती करने पर इनमें 39 गाय, 16 बाछी, 15 बछड़े और 14 बैल पाए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्ती सूची बनाकर तुरंत अपनी सुरक्षा में ले लिया। इसके अलावा उसी परिसर से करीब 450 पीस चमड़ा और बोरों में भरकर रखी गई भारी मात्रा में हड्डियां भी बरामद हुईं। मौके पर पशु चिकित्सक की गैरमौजूदगी के चलते जब्त खाल और हड्डियों के कानूनी सैंपल उसी वक्त नहीं लिए जा सके। पुलिस ने उस पूरे कमरे को सील कर अपने पहरे में ले लिया, ताकि अगले दिन पशु चिकित्सक की निगरानी में फोरेंसिक और कानूनी सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

जावेद पलटा और ट्विंकल समेत 34 पर केस

डोरंडा थाने में कांड संख्या 229/26 के तहत दर्ज इस मामले में मिन्हाज कुरैशी, अकबर कुरैशी, अफसर कुरैशी, असगर कुरैशी, सोनू कुरैशी, अरमान अली, असलम कुरैशी, बुलंद कुरैशी, सैफुल्लाह कुरैशी और सुहैल कुरैशी समेत कुल 34 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इन नामजद आरोपियों में इलाके के चर्चित जावेद कुरैशी उर्फ पलटा और शाहनवाज कुरैशी उर्फ ट्विंकल का नाम भी शामिल है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के साथ पशु क्रूरता निवारण कानून और झारखंड गोवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम की कड़ी धाराएं लगाई हैं। मामले की कमान सब इंस्पेक्टर सुभाष कुमार को सौंपी गई है, जो अब मवेशियों की तस्करी के पूरे रूट, इसमें शामिल गिरोह और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की कड़ियां जोड़ने में जुटे हैं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...