Homeझारखंडरांची में तेजी से पांव पसार रहा 'पार्टी ड्रग्स' का नेटवर्क, फार्म...

रांची में तेजी से पांव पसार रहा ‘पार्टी ड्रग्स’ का नेटवर्क, फार्म हाउस से लेकर होटलों तक फैली जड़ें

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Digital Desk Naxatra: अपनी शांत आबो-हवा, हरियाली और सादगी के लिए पहचाने जाने वाले शहर रांची की आबो-हवा में अब नशे का जहर घुलने लगा है। चमक-धमक वाली नाइट लाइफ और मौज-मस्ती के नाम पर शहर के भीतर नशीले पदार्थों का एक बेहद खतरनाक और संगठित नेटवर्क खड़ा हो चुका है।

- Advertisement -

शहर के महंगे बार, रेस्टोरेंट और शहर के बाहरी इलाकों में बने हाई-प्रोफाइल फार्म हाउस इस काले कारोबार का सुरक्षित ठिकाना बन चुके हैं। मोबाइल ऐप्स के जरिए किराए पर लिए गए फ्लैटों, बंगलों और फार्म हाउसों में देर रात शुरू होने वाली पार्टियां सुबह 5 बजे तक चलती हैं, जहां युवा नशीली दवाओं के अंधेरे गर्त में धकेल दिए जा रहे हैं।

- Advertisement -

news-ranchi-party-drugs-network-farm-houses-hotels-drug-smuggling

लाखों में बिक रहा नशा और नीदरलैंड से जुड़ते तार

इस संगठित नेटवर्क के तहत बिकने वाले ड्रग्स की कीमतें किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं। कोकीन जहां 15 हजार रुपये प्रति ग्राम तक बेची जा रही है, वहीं MDMA 12 हजार रुपये प्रति ग्राम और एक्सटेसी की गोलियां 2500 रुपये प्रति पीस के हिसाब से खपाई जा रही हैं।

ips sakshi jamuar

यह नशा सिर्फ पड़ोसी राज्यों या दिल्ली, गोवा और कोलकाता जैसे शहरों से ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार से भी मंगाया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब प्रशिक्षु IPS साक्षी जमुआर और कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने पंडरा इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया।

prakash soy

आरोपी ने क्रिप्टो करेंसी के जरिए भुगतान करके नीदरलैंड से पार्सल के जरिए खतरनाक LSD यानी एसिड मंगाया था, जिसे उसने पोस्ट ऑफिस से रिसीव किया था।

news-ranchi-party-drugs-network-farm-houses-hotels-drug-smuggling

होटल BNR में मारपीट और इवेंट कंपनियों पर गहराता शक

नशे के इस बढ़ते कारोबार का असर अब शहर की कानून-व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। बीते दिनों चुटिया स्टेशन रोड स्थित होटल BNR में एक निजी इवेंट कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। रंग-गुलाल के इस कार्यक्रम में शराब के साथ-साथ ब्राउन शुगर और LSD जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ परोसे जाने का आरोप लगा। नशे में धुत दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस तरह के आयोजनों के पीछे कई इवेंट कंपनियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जो कानून और हाई कोर्ट के नियमों को ताक पर रखकर ऐसी पार्टियां आयोजित करा रही हैं।

news-ranchi-party-drugs-network-farm-houses-hotels-drug-smuggling

कागज के टुकड़े में छिपा कातिल नशा और NCB की चेतावनी

इस पूरे नेटवर्क में सबसे ज्यादा चिंता की बात synthetic और पार्टी ड्रग्स की बढ़ती मांग है। पार्सल से पकड़ा गया LSD एक ऐसा कृत्रिम नशा है, जिसे सोखने वाले कागजों के छोटे-छोटे टुकड़ों पर लगाया जाता है। इसे किताब या जेब में रखकर आसानी से ले जाया जा सकता है, जिससे इसे पहचान पाना बेहद मुश्किल होता है। एक बार इसके सेवन के बाद इंसान 7 से 12 घंटे तक इसके असर में रहता है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में पिछले पांच वर्षों में MDMA और मॉली जैसे पार्टी ड्रग्स की मांग में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। पुलिस अब इनपुट जुटाकर इस पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ने की तैयारी में जुटी हुई है।

news-ranchi-party-drugs-network-farm-houses-hotels-drug-smuggling

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...