Homeझारखंडदुर्गा पूजा में नो कॉम्प्रोमाइज!, हाता चौक पहुंचे SP शुभम खंडेलवाल, पूजा...

दुर्गा पूजा में नो कॉम्प्रोमाइज!, हाता चौक पहुंचे SP शुभम खंडेलवाल, पूजा समितियों को दी सख्त हिदायत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह रेस हो गया है। त्योहार में कोई दुर्घटना न हो और श्रद्धालु बिल्कुल सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें, इसे लेकर ग्रामीण SP शुभम कुमार खंडेलवाल अचानक फील्ड में उतर गए। उन्होंने पोटका और जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के अलग-अलग पूजा पंडालों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

- Advertisement -

हाता चौक पर पूजा कमिटी के साथ की खास मीटिंग

दौरे के दौरान ग्रामीण SP शुभम कुमार खंडेलवाल हाता चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज राम और सोमेन मंडल के साथ मुलाकात की। SP ने साफ कहा कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कमिटी को सभी जरूरी नियम फॉलो करने होंगे।

- Advertisement -

CCTV, पार्किंग और वॉलिंटियर्स के ड्रेस कोड पर जोर

SP ने पंडालों में CCTV कैमरे लगाने, हेल्प डेस्क मंच तैयार करने और मेन रोड के किनारे मजबूत घेराबंदी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गाड़ियों के लिए अलग Parking व्यवस्था, आग बुझाने वाले सिलेंडर और महिलाओं व पुरुषों की एंट्री-एग्जिट के लिए अलग-अलग लाइन बनाने को कहा गया है। सबसे खास बात यह है कि इस बार पंडाल के वॉलिंटियर्स के लिए अलग ड्रेस कोड तय करने का निर्देश दिया गया है ताकि पहचान आसान हो।

मौके पर मौजूद रहे DSP और पुलिस अफसर

सुरक्षा इंतजामों को चेक करने के इस अभियान के दौरान ग्रामीण SP के साथ DSP रोहित कुमार रजवार, कोवाली पोटका थाना के सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने पूजा कमेटियों को हिदायत दी है कि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...