Homeझारखंडट्यूलिप हॉस्पिटल का शो-कॉज जवाब अब तक नहीं, प्रबंधन ने मांगा 1-2...

ट्यूलिप हॉस्पिटल का शो-कॉज जवाब अब तक नहीं, प्रबंधन ने मांगा 1-2 दिन का अतिरिक्त समय

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi Tulip Hospital Case: ट्यूलिप हॉस्पिटल को सिविल सर्जन की ओर से जारी शो-कॉज नोटिस का जवाब देने की तय समय-सीमा खत्म हो गई है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक प्रशासन को लिखित जवाब नहीं सौंपा गया है। हालांकि, प्रबंधन ने अपना पक्ष रखने के लिए अधिकारियों से एक से दो दिन का अतिरिक्त समय मांगा है।

- Advertisement -

जल्द जवाब देने की बात, फिर होगा अगला फैसला

अस्पताल प्रबंधन ने अधिकारियों को भरोसा दिया है कि अतिरिक्त समय में अपना लिखित पक्ष सौंप दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि अस्पताल का जवाब मिलने के बाद ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा।

- Advertisement -

मरीज और परिजनों से मारपीट के बाद निलंबित हुआ लाइसेंस

दरअसल, ट्यूलिप हॉस्पिटल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ कथित मारपीट की शिकायत के बाद जांच कराई गई थी। जांच के बाद अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया गया। इस कार्रवाई को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सवाल उठाते हुए कहा था कि अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई से पहले प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त मौका मिलना चाहिए था।

सिविल सर्जन बोले- पहले ही दिया गया था मौका

वहीं, सिविल सर्जन का कहना है कि अस्पताल को पहले ही शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। अब प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त समय मांगा गया है।

फिलहाल अस्पताल का लिखित जवाब प्रशासन को मिलने का इंतजार है। इसके बाद अधिकारी उपलब्ध दस्तावेजों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। इस मामले में अभी IMA या JHANSA की ओर से किसी प्रतिनिधि ने अधिकारियों से मुलाकात कर अपना पक्ष नहीं रखा है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...