Homeझारखंडपलामू के बटाने डैम में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई छलांग, तलाश...

पलामू के बटाने डैम में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बटाने डैम (हड़ियाही) में बुधवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी करने के इरादे से छलांग लगा दी। घटना के बाद से ही किशोरी गहरे पानी में लापता है। उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस और गोताखोर लगातार अभियान चला रहे हैं। लापता किशोरी की पहचान खजूरी गांव निवासी रिता कुमारी (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने ननिहाल लक्ष्मीपुर में रहकर पढ़ाई-लिखाई करती थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

भाई को इलाज कराने छतरपुर लाई थी किशोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय किशोरी की मां और बड़ा भाई मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। घर पर किशोरी और उसका 10 वर्षीय छोटा भाई ही मौजूद थे। किशोरी अपने छोटे भाई का इलाज कराने के बहाने उसे छतरपुर लेकर आई थी। इलाज कराने के बाद उसने बटाने डैम घूमने और नहाने के लिए एक ऑटो बुक किया।

- Advertisement -

भाई को बैठाकर नहाने के बहाने गई मुख्य गेट की ओर

डैम परिसर में पहुंचने के बाद किशोरी ने अपने 10 वर्षीय छोटे भाई को एक जगह बैठा दिया और खुद नहाने के बहाने डैम के मुख्य गेट की तरफ चली गई। इसके बाद उसने बिना कुछ सोचे-समझे सीधे डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी। डैम घूमने आए कुछ अन्य पर्यटकों ने किशोरी को छलांग लगाते देखा और तुरंत शोर मचाया।

पुलिस और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूबी किशोरी की खोजबीन शुरू करवाई। नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि किशोरी के डैम में कूदने की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किशोरी ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका कारण जानने के लिए परिजनों और चश्मदीदों का बयान दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक घटना की असली वजह साफ नहीं हो सकी है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...