Homeझारखंडपलामू में ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 थार...

पलामू में ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 थार और 5 स्कॉर्पियो समेत 20 लग्जरी गाड़ियां जब्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu News: पलामू की सड़कों पर लग्जरी गाड़ियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ाकर और फैंसी नंबर प्लेट लगाकर टशन दिखाने वालों पर पुलिस का डंडा चला है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में शहर और चैनपुर इलाके में पुलिस ने अचानक चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से सड़कों पर बिना नियम गाड़ी दौड़ाने वालों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते 20 लग्जरी गाड़ियों को पकड़कर सीधे थाने पहुंचा दिया गया।

- Advertisement -

काली थार और स्कॉर्पियो पर टिकी थीं पुलिस की नजरें

सड़क पर उतरते ही पुलिस टीम का पूरा ध्यान शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वालों, फैंसी नंबर प्लेट लगाने वालों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर था। पुलिस जवानों ने सड़क पर घेराबंदी कर एक-एक गाड़ी को रुकवाकर चेक किया। इस दौरान खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती 20 गाड़ियां पकड़ी गईं। इनमें 7 ब्लैक थार, 3 ब्लैक स्कॉर्पियो-एन, 2 ब्लैक स्कॉर्पियो क्लासिक और 8 दूसरी गाड़ियां शामिल थीं, जिन्हें पुलिस सीधे थाने ले आई।

- Advertisement -

थाने में ही उतरवा दी शीशों से ब्लैक फिल्म

थाने पहुंचते ही पुलिस अफसरों ने गाड़ी मालिकों की पूरी हेकड़ी निकाल दी। पुलिस ने वहीं खड़े-खड़े सभी गाड़ियों के शीशों से ब्लैक फिल्म उतरवाई और हाथ के हाथ शीशे साफ करवाए। इसके साथ ही जिन गाड़ियों में उल्टी-सीधी और मॉडिफाइड नंबर प्लेट लगी थी, उनके मालिकों को तुरंत सही नंबर प्लेट लगाने की सख्त हिदायत दी गई। पहली बार मामला होने के कारण पुलिस ने सभी वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

दोबारा पकड़े गए तो सीधे होगी जेल और जुर्माना

पलामू पुलिस ने आम लोगों और गाड़ी चलाने वालों को साफ-साफ समझा दिया है कि गाड़ियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाना, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना या नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करना पूरी तरह गैरकानूनी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगली बार अगर कोई भी ब्लैक फिल्म लगाकर या नशे में गाड़ी चलाते मिला, तो सिर्फ चेतावनी देकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि गाड़ी जब्त कर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई भी होगी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...