
Palamu: पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने पंकज की पत्नी अनिमा कुमारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को एकता जंगल से पंकज उरांव का शव बरामद हुआ था।

फोन कर सतबरवा बुलाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान हत्या की साजिश में सात लोगों की कथित भूमिका सामने आई। पुलिस का दावा है कि पंकज को फोन के जरिए सतबरवा बुलाया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को एकता जंगल में फेंक दिया गया।

पत्नी समेत सात लोगों की गिरफ्तारी
इस मामले में अनिमा कुमारी, पिंटू कुमार, तेतरी देवी, जितेंद्र उरांव, रिंकी देवी, रामजनम उरांव और दिलेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकद रुपये, बैंक पासबुक, चेकबुक और Suzuki XL6 कार बरामद करने की बात कही है।


